MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions सामाजिक विज्ञान

NOTE (Disclaimer): This post could potentially match another post on the internet because it has been taken from a book. It consists of questions and answers, which may not be unique and could be similar to other content. Therefore, there is a possibility of 100% plagiarism in this post. However, it’s essential to focus on gaining knowledge rather than just the content itself because finding solutions for yourself is crucial, regardless of whether the post is original. This post appears to have been sourced from a book used in the MP Board.

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) एलुमिनियम किस धातु से बनाया जाता है ?
(क) ताँबा
(ख) बॉक्साइट
(ग) अभ्रक
(घ) टिन।
उत्तर:
(ख) बॉक्साइट   (2) न्यूजीलैण्ड के मूल निवासी हैं –
(क) माओरी
(ख) अबोरिजिनल
(ग) एस्किमो
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) मावरी (3) ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है –
(क) सिडनी
(ख) केनबरा
(ग) पर्थ
(घ) वेलिंगटन।
उत्तर:
(क) सिडनी। प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य फसल ………….. है।
(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अच्छे किस्म की ऊन …………. जाति की भेड़ों से प्राप्त होती है।
(3) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के पूजा स्थल को ………….. कहते हैं।
(4) ऑस्ट्रेलिया के ……………. प्रतिशत भू-भाग पर खेती होती है।
उत्तर:

  1. गेहूँ
  2. मेरीनो
  3. युलूरू
  4. चार

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अति लघु उत्तरीय प्रश्न  

प्रश्न 3.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम ‘ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग’ है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानें कालगुर्ली व कुलगार्डी हैं।

(3) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में कौन-सा द्वीप है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैण्ड द्वीप है।

(4) ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को ‘जेकारू’ कहते हैं।  

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अंगूर की खेती कहाँ व क्यों होती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में फलों की खेती बहुतायत से होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु काले प्रदेश में अन्य रसदार फलों के साथ अंगूर की बहुतायत में खेती.शराब बनाने के लिए की जाती है।

(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूं की फसल के लिए कौन-कौन सी अनुकूल भौगोलिक दशाएँ हैं ?
उत्तर:
यहाँ बहुत बड़े – बड़े कृषि फार्म हैं। खेती का सारा काम मशीनों द्वारा होता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूँ शीतकाल में होता है। यहाँ गेहूं की फसल के अनुकूल उपजाऊ मिट्टी, शीतोष्ण जलवायु और साधारण वर्षा होती है।

(3) ऑस्ट्रेलिया में कौन – कौन से प्रमुख खनिज पदार्थ पाये जाते हैं ? उनके उत्पादन क्षेत्र भी लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में लौह अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की बड़ी खदानें क्वीन्सलैण्ड में हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूी एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता है।  

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग क्यों उन्नत

उत्तर:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है। भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या कहाँ पाई जाती है और क्यों ?

उत्तर:
सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप संसार का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है, परन्तु ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या दक्षिणी-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय प्रदेशों में है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के ये क्षेत्र संसार के प्रमुख देशों से वायु परिवहन द्वारा जुड़े हुए हैं। ये क्षेत्र इसके अलावा तटीय क्षेत्र होने से संसार के बड़े और प्रसिद्ध बन्दरगाह भी हैं जहाँ से व्यापार बड़े स्तर पर होता है तथा यह क्षेत्र यातायात के प्रचुर साधनों से आपस में जुड़ा हुआ है। (3) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कोई दो प्रमुख उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग एवं खनिज उत्खनन उद्योग प्रमुख हैं –

(i) भेड़पालन उद्योग:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है। भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(ii) खनिज उत्खनन उद्योग:
आस्ट्रेलिया में लौह, अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज़ और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की भी खदानें हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ली एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। क्वीन्सलैण्ड में भी बड़ी खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। इसकी बड़ी मात्रा में खपत देश के कारखानों में होती है यहाँ बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता मानचित्र कौशल

प्रश्न 6.
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में अग्रांकित को दर्शाइए –

  1. कोई एक गेहूँ उत्पादक क्षेत्र।
  2. कालगी, कुलगार्डी सोने की खदानें।
  3. न्यूजीलैण्ड, तस्मानिया द्वीप।
  4. भेड़पालन का एक राज्य।
  5. सिडनी, मेलबोर्न, ब्रिस्बेन नगर।
  6. ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग प्रथम एवं अन्तिम स्टेशन सहित।

उत्तर:

About The Author

Hemant Singh

Hello friends, I am Hemant, Technical Writer & Co-Founder of Education Learn Academy. Talking about education, I am a student. I enjoy learning things related to new technology and teaching others. I request you that you keep supporting us in this way and we will continue to provide new information for you. :)

Join Telegram to Receive 2024 Study Material for FREE Today!

Access 10 Lakh+ Premium Courses for Free!
Get our Own Exclusive Content Too.
Receive Quick Updates on the Latest Mods.
Receive Support in 5 Minutes.
You will Get everything you need on Telegram.